गोरी ने बुधवार को कहा कि हेल्थ केयर सिस्टम पूरी तरह भारी बोझ के नीचे दब गया है, चिकित्सा कर्मी सुबह 8 बजे से काम शुरू करते हैं और शाम में थक कर गिर जाने तक काम करते रहते हैं। मेयर ने कहा कि बहुत सारे लोग अस्पतालों में आ रहे हैं जिनकी हालत काफ़ी नाज़ुक होती है और जिन्हें आईसीयू में रखना ज़रूरी होता है मगर हमारे पास जगह ही नहीं है।
उन्होंने कहा कि बहुत से लोग तो अस्पताल भी नहीं आ पाते और घर पर ही दम तोड़ देते हैं। गोरी ने कहा कि यह सब कोरोना से संक्रमित लोग हैं लेकिन हम उन तक पहुंच ही नहीं सके हैं।
मेयर ने कहा कि समय रहते इन लोगों के पास पहुंचना असंभव है और अस्पतालों में कोई जगह भी नहीं है।